वारासिवनी: तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुरक्षा हेतु नैतरा फड़ में मास्क वितरण, वन विभाग ने वन्य प्राणियों से बचाव के लिए दी समझाइश
सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी संघ नैतरा के नैतरा फड़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वन्य प्राणियों से बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए। इस दौरान वन विभाग द्वारा संग्राहकों को जंगल में सतर्कता बरतने, समूह में कार्य करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में वनकर्मी, समिति पदाधिकारी एवं संग्राहक मौजूद रहे।