सगमा: धुरकी: आकाशीय बिजली का कहर, किसान की पांच भैंसों की मौत, ₹2.5 लाख का नुकसान
Sagma, Garhwa | Jun 30, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में मंगलवार 2बजे आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक गरीब किसान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस प्राकृतिक आपदा में किसान बुद्धू यादव की झोपड़ी में बंधी पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।