कोलायत: बजरी से भरा डंपर बिना कागजात पकड़ा गया, गजनेर पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गजनेर पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे एक डंपर को रुकवाकर दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान डंपर चालक कासम खान से बजरी की रॉयल्टी व अन्य संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।