ग्यारसपुर: विदिशा के जालोरी गार्डन में पेट्रोल पंप संचालकों की वार्षिक बैठक, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चिंता जताई
जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन की वार्षिक बैठक शहर के जालोरी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों, सहित ग्यारसपुर के पेट्रोल पंप संचालकों ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे भाग लिया। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।