पीपलदा: इटावा पुलिस ने कोटा मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 24, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज कोटा मार्ग पर रनोदिया निवासी एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक सवार को रुकवाया तो उसने शराब पी रखी थी।पुलिस ने बनवारी पुत्र मुकटबिहारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 185,202 MV एक्ट में कार्यवाही की है।पुलिस ने वाहन को भी जप्त किया है।