कुंभलगढ़ के परावल निवासी कुलदीप सिंह चुंडावत (50) और पत्नी रेखा कुंवर (45) के शव बुधवार को किराए के मकान में मिले। कुलदीप का शव चारपाई पर और रेखा का बेड पर मिला। मकान मालिक पदम सिंह ने सुबह हलचल न होने पर नीचे जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। केलवाड़ा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने जांच शुरू कर दी।