बरका कला पंचायत भवन में इको विकास समिति का गठन इचाक प्रखंड अंतर्गत बरका कला पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मुखिया सिकंदर कुमार राम की अध्यक्षता में इको विकास समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास है।