बारां: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सांसद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया, सांसद दुष्यंत सिंह बोले- बारां झालावाड़ मेरा परिवार
Baran, Baran | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराकर की गई, जिसके उपरांत भाजपा के जनसंघ के समय से सक्रिय वरिष्ठ पदाधिकारियों का श्रीफल भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।