अकलतरा: हरदी गांव का युवक बना डिप्टी कलेक्टर, गांव के युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत, मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत की
मेहनत करने वालों की दिव्यांगता बाधा नहीं बनती. मन में बस जोश और जुनून होना चाहिए। इस बात को चरितार्थ अकलतरा विकासखण्ड के हरदी महामाया के लखेश्वर यादव ने किया है, जो कि हाथ पैर से दिव्यांग है। लखेश्वर ने पीएससी की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बने हैं। अब गांव के उन युवकों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं।