हंडिया: घर पहुंचकर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
हंडिया थाना क्षेत्र के कसौधन उर्फ लक्षागृह गांव निवासी रत्नेश केशवानी ने गांव के चार लोगों पर घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी गुरुवार लगभग 3 बजे मिली।