मुज़फ्फरनगर: शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट में व्यक्ति करता है तंत्र क्रिया, महिलाएं बोलीं रात को आती है खौफनाक आवाज #jansamasya
शहाबुद्दीनपुर रोड के श्मशान घाट में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति पर रविवार को करीब 1:00 स्थानीय लोगों ने शमशान घाट मे तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कि मांग की। उन्होंने कहा पिछले 1 वर्ष से श्मशान घाट मे बुजुर्ग व्यक्ति रात को खोपड़ी पर दिए जलाकर मुर्गे, बकरों की भेट देता है। स्थानीय लोगों ने विरोध कर इस तांत्रिक पर कार्रवाई की मांग की है।