हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ बच्ची हत्या मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने सौंपी एफएसएल और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। राज्य सरकार ने कोर्ट को एफएसएल जांच की सीलबंद रिपोर्ट और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट सौंपी। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 मई को तय की है। मामले में मृतक बच्ची की मां रेशमी देवी, भीम राम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।