बांका: मनियारपुर सरैया गांव में ज़मीन विवाद में मारपीट, एक पक्ष के चार लोग ज़ख्मी
Banka, Banka | Apr 15, 2026 मनियारपुर सरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। बुधवार की सुबह 11:00 बजे सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया। जख्मी श्याम सुंदर मंडल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर भैरव मंडल, दीपक मंडल, राकेश मंडल ने मारपीट किया। जिसमें नैना देवी, श्रीदेवी, श्याम सुंदर मंडल और सुशीला देवी जख्मी हो गए