गुरारू: गुरारू की नई थानाध्यक्ष बनीं माला कुमारी
Guraru, Gaya | Oct 17, 2026 गुरारू थाना में शनिवार को एसआई माला कुमारी ने थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पर कार्रवाई के बाद करीब डेढ़ माह बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी