किसकी गलती मंत्री की या दिलेर मेहंदी की
35 लाख की फीस, लेकिन लाइव गाना नहीं! दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का बड़ा बयान
उत्तराखंड के मां कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया कि गायक को कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन मंच पर वह लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक करते नजर आए। मंत्री ने कहा कि जनता और मेला समिति की आपत्ति के बाद उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, लाइव परफॉर्मेंस को लेकर उठे सवालों और नशे के आरोपों पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बड़ा सवाल—35 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी दर्शकों को लाइव गायकी क्यों नहीं मिली?
👇 आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताइए!
#DalerMehndi #SubodhUniyal #KunjapuriMela #UttarakhandNews #RaibarPahad
Dehradun, Dehradun | Oct 21, 2026