महोबा: सुभाष नगर में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, 24 घंटे में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी सुमित सिंह ने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर प्रेम प्रसंग और प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज होकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की। पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तमंचे, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।