उज्जैन शहर: मंगलनाथ मार्ग स्थित गंगाघाट के मोनी आश्रम में सिलीगुड़ी की छात्रा ने लिया संन्यास, माता-पिता का किया पिंडदान
उज्जैन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया के संन्यास लेने के बाद मंगलवार को सिलीगुड़ी की एक छात्रा ने संन्यास ले लिया। शास्त्रों का अध्ययन कर रही भारती चैतन्य के संन्यास की परम्परा पूजन विधि करीब दो घंटे तक चली। माता-पिता के पिंडदान की प्रक्रिया के बाद भारती चैतन्य का नाम साध्वी रीत प्रज्ञानंद गिरी हो गया।