कटोरिया: कठौन रेलवे ओवरब्रिज की ढलान पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार दो जख्मी।
Katoria, Banka | Jun 15, 2026 कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित कठौन रेलवे ओवरब्रिज के ढलान पर सोमवार शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार दो जख्मी हो गया। जख्मी तेलंगवा गांव का शंकर दास एवं मचनमा गांव का उमेश दास बताया गया है। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।