अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, आमजन से सतर्क रहने की अपील
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें. हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने, बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकने तथा खाली पेट घर से बाहर न जाने की सलाह दी गई है।