मधेपुरा: मधेपुरा और सुपौल जिले में मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
मधेपुरा और सुपौल जिले की पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक अंतर्जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, पीतल के भारी घंटे और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शंकरपुर और त्रिवेणीगंज पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी