मैनपुरी: किशनी क्षेत्र की निवासी महिला से फर्जी बैनामा कराकर ₹19,60,000 ठगे गए
थाना क्षेत्र के नगला जसी निवासी नीतू पत्नी अनिल कुमार ने मंगलवार की दोपहर मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि अहमद पुत्र राजव अली नाम के व्यक्ति ने उन्हें खेत का फर्जी बैनामा कराकर उनसे 19,60000 हजार ठग लिए। ओर जमीन का बैनामा किसी ओर के नाम कर दिया। अब रूपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। वहीं महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग।