कुमारखंड: बेलारी के गेगराही में सनकी पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, शव दफनाया; आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी पंचायत स्थित गेंगराही गांव वार्ड 4 में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध के शक में बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने के बाद जब मन नहीं भरा तो सर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार शव को छत बिछत कर दिया।