चौरीचौरा: टाटा स्टील कंपनी के कलर शीट गायब करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया स्थित टाटा स्टील गोदाम से टाटा कलर शीट को गाड़ी सहित गायब करने के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 114 अदद टाटा कलर शीट और घटना में प्रयुक्त डीसीएम गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।