नवाबगंज: बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, OBC के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर लिए गए सुझाव
बाराबंकी कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने सार्वजनिक जनसुनवाई शनिवार को आयोजित की गई। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक पिछड़ेपन से जुड़े सुझाव एवं अभिमत आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से लिए गए।