बाड़ी: खाद बीज की दुकानें बंद रहीं, विक्रेताओं ने निकाली रैली और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bari, Dholpur | Apr 28, 2026 राजस्थान खाद बीज विक्रेता संघ के आह्वान पर मंगलवार को धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में सभी खाद बीज की दुकान बंद रही। एक दिवसीय बंद के साथ सभी खाद बीज विक्रेताओं ने बाजार में रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें 12 सूत्रीय मांग के संबंध में कार्यवाही करने की मांग की गई