पावटा: पावटा में बस स्टैंड नहीं, भीषण गर्मी में यात्री परेशान; स्थायी बस स्टैंड की मांग
Pavta, Alwar | May 17, 2026
पावटा-प्रागपुरा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित पावटा कस्बे में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में यात्री खुले में बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। बैठने, पानी, छाया या शौचालय की सुविधा नहीं है।