बांगरमऊ: बांगरमऊ में देसी शराब ठेके का विरोध, सैकड़ों महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गुलुहापुर गांव में देशी शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने ठेके से फैल रही अव्यवस्था और नशेड़ियों की हरकतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि गांव के बीचोंबीच ठेका होने से महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर आबका