मुरैना नगर: मुरैना रेल्वे स्टेशन पर ट्रैक पार करते 4 यात्री पकड़े, 500-500 रुपये जुर्माना,दोबारा गलती पर कोर्ट केस और जेल चेतावनी।
मुरैना रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे 4 यात्रियों को आरपीएफ ने विशेष अभियान के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया।सभी पर रेलवे नियमों के तहत 500-500 रुपये,कुल 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।आरपीएफ ने चेताया कि ट्रैक पार करना जानलेवा और दंडनीय है।जुर्माना नहीं भरने पर कोर्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी की जायेगी।