तरबगंज: मंहगूपुर गांव में खूंटा टूटने के विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों ने दो भाई को पीटा, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मंहगूपुर गांव निवासी श्रीनिवास तिवारी ने बताया की शुक्रवार की पांच बजे खूंटा टूटने के विवाद में गांव के महेश यादव ,कारे तथा प्रमोद गाली देने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारने लगे, शोर सुनकर बचाने आए उसके भाई श्रीकांत तिवारी को भी मारा पीटा जिससे दोनों को काफी चोटें आई।उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।