तरबगंज: बैजलपुर गांव में लकड़ी उठाकर ले जाने का विरोध करना पति-पत्नी को पड़ा भारी, दबंगों ने की पिटाई; पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बैजलपुर गांव निवासी राम सजीवन पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में बताया की शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के सुनील कुमार पांडेय,सुशील कुमार पांडेय,मायावती पत्नी राम सेवक,सरिता पत्नी सुनील पांडेय उसकी रखी लकड़ी को उठा कर ले जाने लगे।मना करने गाली देते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा।शोर सुनकर कर बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी जयश्री देवी को भी मारा पीटा ।