तिलहर: खुदागंज पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दंपति के बीच आपसी समझौता कराया
दरअसल खुदागंज पुलिस ने एक दम्पति का समझौता कराया। पीडिता अपने पति के साथ अनबन होने के कारण काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। दोनों पक्षों को थाना खुदागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना पर बुलाकर समझाया बुझाया गया तो दोनो पक्षो ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है तथा दोनो पक्ष साथ रहने को तैयार हैं । दोनो पक्षों को सकुशल थाने से रूख्सत किया गया।