मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर 21 कार्टून ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब के साथ 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर दलबल के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अंग्रेजी शराब 181.440 लीटर बरामद कर अभियुक्त उमेश कुमार,कृष्ण कुमार, बलराम कुमार,बृजेश कुमार एवं रौशन कुमार को गिरफ्तार किया