बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने पोक्सो एक्ट के मामले में दिलीप शाह को सुनाई 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2026 बिजनौर में आज सोमवार को शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के एक मामले में दिलीप शाह नाम के अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार का आर्थिक दंड से दंडित किया है। साल 2024 में 13 मार्च को बच्ची के पिता ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के बाद कोर्ट ने दोष सिद्ध किया है।