नामकुम में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे दिव्यांगजनों के बीच 2 हजार 165 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ वीसी के जरिय जुड़े। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह मेरे लिए भी सुखद बात है कि हमारे क्षेत्र के दिव्यांगजनों के जीवन को एक नई दिशा मिली है।