रॉबर्ट्सगंज: आरटीएस क्लब चौराहे पर बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 12 बजे किया प्रदर्शन
आरटीएस क्लब चौराहे पर बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया,सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़ रहे हैं और भाजपा के सरकार में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक, महिला उत्पीड़न वाला राज्य बन गया है,NCRB की रिपोर्ट में तो यूपी राज्य सबसे बड़ा महिला उत्पीड़क राज्य है।