डूंगला: बड़ी सादड़ी में सीता माता मेले के दौरान एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया गया
बड़ी सादड़ी। सीता माता मेले में चिकित्सा विभाग ने तीन दिन तक एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया। दमदमा गेट पर तैनात टीम ने लाखों श्रद्धालुओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और वैक्सीन की जानकारी दी। उपचार सेवाओं के साथ 14 साल तक की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।