करहल: कुर्रा क्षेत्र में पुरानी मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, वीडियो हुआ वायरल
कुर्रा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर लाभोआ में पुरानी मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं कई घंटे तक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस में कई घंटे के बाद महिला को समझा बुझाकर नीचे उतरवाया और दबंगो पर कार्रवाई जल्द किए जाने को लेकर आश्वासन दिया है।