सतना के माधवगढ़ मे स्थित उप लोक सेवा केन्द्र को चोरों ने निशाना बना डाला है,जिसपर केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने में शिकायत की है,ऑपरेटर उमेश ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह जब वह माधव गढ़ स्थित सब सेंटर गया तो सेंटर का ताला टूटा हुआ था सेंटर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और कंप्यूटर सी पी यू सहित लगभग सत्तर हजार का समान पार हु चुका था।