ग्राम जिगना स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़े ट्रक से डीज़ल चुरा रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ा, 3 अन्य चोर कार से हुए फ़रार
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जिगना में डीजल चोरी करते ग्रामीणों ने देर रात पकड़े 1 डीजल चोर पकड़ा हैं।वही उसके साथ कार से आए 3 चोर फरार हो गए।पेट्रोल पम्प पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे चोर,साथ में डीजल से भरे दो केन चोर के पास ग्रामीणों ने पकड़ी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैं। फिलहाल ग्रामीणों ने चोर को रामनगर पुलिस को सौपा हैं।