कैमोर के धनवाही से महिला शालू कोरी परिजनों और बच्चों के साथ बाइक से सतना की दलदल गांव आ रही थी । मैहर सरला नगर पहुंचते ही बेलगाम बाइक ने टक्कर मार दी । एक्सीडेंट में महिला शालू कोरी, श्रेयांश कोरी दिव्यांश कोरी और पंकज कोरी घायल हो गए । शुक्रवार की सुबह 11 बजे गंभीर घायल शालू की हालत नाजुक होने से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।