सभापुर के बरहा गांव से छेदीलाल साकेत और सुखीलाल सकेत बाइक से अपने गांव बरखेड़ा जा रहे थे । जैसे ही उनकी बाइक हरदौआ नाला के पास पहुंची अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई । एक्सीडेंट में छेदीलाल और सूखीलाल घायल हो गए । गंभीर घायल छेदीलाल साकेत को गुरुवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।