सिरोही: *पिंडवाड़ा के आरासना में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, नशीली खेती; ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई*
Sirohi, Sirohi | Jun 29, 2026 सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील के आरासना गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में 100x100 फीट जमीन पर कब्जा कर बेची गई थी। अब 15 बीघा जमीन और खसरा नंबर 300 पर भी प्रयास किया गया।