कुरावली: ओछा क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई बाइक रैली, बाबा साहब की प्रतिमा पर पथराव का आरोप
ओछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्योति कस्बे में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, स्थिति सामान्य है।