#लखीमपुर खीरी के 18 साल के पवन को बिहार की 38 साल की सुमन से प्यार हो गया। सुमन के 3 बच्चे भी हैं। सुमन पवन के प्यार में पड़कर उसके पास हरियाणा भाग गई।
पवन वहां 3 महीने साथ रहा, फिर खटास आ गई तो वह सब छोड़कर अपने घर भाग आया। सुमन को सच्चा प्यार था इसलिए वह भी भागकर लखीमपुर आ गई। 3 महीने से यहीं रही।
सुमन का पति 3 बच्चों को लेकर यहां आ गया, कहा कि चलो, लेकिन सुमन चलने को तैयार नहीं। पंचायत हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला। पति तीन बच्चों लेकर चला गया।
पवन चाहता है कि वह अपने घर लौट जाए क्योंकि उसने यह नहीं बताया था कि वह शादी सुदा है और तीन बच्चे भी हैं।
पवन के पिता राजेंद्र कहते हैं कि ये सब ठीक नहीं है लेकिन अब आ गई है तो हम क्या कर सकते हैं, वह यहीं रहना चाहती है तो यहीं रहे।
Barhaj, Deoria | Jul 29, 2026