जगदलपुर: बस्तर जिले में खाद बीज बिक्री में अनियमितता पर हुई कार्रवाई, सात केंद्रों की बिक्री प्रतिबंधित, तीन को भेजा गया नोटिस
बस्तर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए सोमवार 06 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कृषि विभाग के गुण नियंत्रण उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।