बकानी: खानपुर कस्बे के झालावाड़ रोड स्थित धरणीधर गार्डन में धरणीधर जन्मोत्सव को लेकर धाकड़ समाज की बैठक कल आयोजित होगी
खानपुर कस्बे के झालावाड़ रोड स्थित धरणीधर गार्डन में धरणीधर जन्मोत्सव को लेकर धाकड़ समाज की बैठक का कल आयोजन होगा। आदर्श धरणीधर विकास समिति के जगदीश नागर ने आज शनिवार को शाम 5:30 बजे बताया कि बैठक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसमें धरणीधर गार्डन के 1 वर्ष का लेखा जोखा व धरणीधर जन्मोत्सव को मनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।