मंझनपुर: भैंस चोरी का सनसनीखेज खुलासा, मालिक ने खुद टेंवा से बरामद की भैंस, पशु चोर को दबोचकर थाने पहुंचाया
महेवाघाट थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना का महज कुछ घंटों में खुलासा हो गया। चोरी गई भैंस और उसके बच्चे को तलाशते हुए पीड़ित सीधे आरोपी के घर पहुंच गया, जहां दोनों जानवर बंधे मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित पशु चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।