डुमरा: सीतामढ़ी में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत किया
सीतामढ़ी सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की। महिलाओं में पूजा को लेकर उत्साह देखा गया। नई साड़ी, श्रृंगार और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे विधि विधान से पूजा अर्चना की।