बिंदकी: श्यामपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में रामकिशन उम्र लगभग 65 वर्ष की मौत हो गई। रामकिशन शनिवार की देर शाम को गांव में ही खेत में मेहनत मजदूरी करने गए थे। रविवार की सुबह 7 बजे उनका शव पड़ा मिला। जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।