गोरखपुर: जिला कारागार से बंदी फरार मामले में डीजी कारागार का बड़ा एक्शन, जेलर, जेल वार्डर और हेड वार्डर समेत 5 को किया सस्पेंड
गोरखपुर जेल से कैदी फरार होने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है।DG कारागार ने बड़ा एक्शन लेते हुए,जेलर,जेल वार्डर,हेड वार्डर सहित 5 लोगो को सस्पेंड कर दिया है।जिसमे जेल वार्डर जितेन्द्र कुमार गौतम,जेल वार्डर जितेन्द्र कुमार दुबे,रामजीत सिंह व हेड जेल वार्डर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को सस्पेंड किया गया है।इसके अलावा जेलर अरुण कुमार को भी निलंबित किया गया है